अनियंत्रित टोटो व बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक जख्मी
छपरा, जून 9 -- जलालपुर थाना क्षेत्र के सरवी सरेया गांव निवासी था युवक बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के सीमांत स्थित मझवलिया बिचला टोला में सोमवार की देर शाम अनियंत्रित टोटो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य रिश्तेदार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार सदर अस्पताल छपरा में कराया गया। मृत युवक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के सरवी सरेया गांव निवासी वीरेंद्र राय के तेईस वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन चीखने चिल्लाने लगे। मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक की पत्नी का रोरो कर बुरा हाल बना है।
घटना की जानकारी बनियापुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.