कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास तेज रफ्तार टैक्टर सीएसबी रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी। सौरिख रोड पर राजापुर के पास तेज रफ्तार टैक्टर पलट गया। जिस पर आलू के पैकेट लोड थे। टैक्टर पलटने से आलू के पैकेट रोड पर बिखर गए, जिससे कई बाइक सवार बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। देखते ही देखते रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की तलाश कर रोड से आलू के पैकेट हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...