बिजनौर, मार्च 16 -- अफजलगढ़। अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। विवाहिता सहित तीन लोगों को गंभीरावस्था के चलते हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। सोमवार को यात्रियों से भरा टेम्पो (थ्री व्हीलर) भूतपुरी से अफजलगढ़ की ओर आ रहा था। गांव बहादरपुर स्थित चीनी मिल के समीप पंहुचते ही किसी वाहन को बचाने के प्रयास में टेम्पो (थ्री व्हीलर) अनियंत्रित हो गया। टेम्पो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टकराते ही टेम्पो के भीतर चीख पुकार मच गई तथा देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी संख्या में राहगीर इकठ्ठा हो गए। राहगीरों ने हादसे में घायल मौहल्ला मुमताज हुसैन निवासी शमीम अहमद, गांव दुलीचन्द निवासी अकरम, आलमपुर गांवड़ी निवासी चन्द्रपाल, सुआवाला निवासी शाहीन तथा शेरगढ़ निवासी आसमा को टेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.