गाजीपुर, मार्च 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह जमानियां से गाजीपुर जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों को लोगों ने पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार जमानियां से गाजीपुर जा रहा एक टेंपो कासिमपुर गांव के पास अनियंत्रित हो गया। सामने खड़े एक बाइक से टकराया और फिर पलट गया। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय विकास बिंद निवासी कासिमपुर, टेंपो में सवार 50 वर्षीय नगदू, 30 वर्षीय मोहन और 30 वर्षीय सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.