अनियंत्रित टेंपो बांकी नदी में पलटा, चालक समेत तीन गंभीर
पलामू, मई 29 -- विश्रामपुर। बी मोड़-उंटारी रोड मुख्य पथ पर फेकनडीह गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक टेंपो बांकी नदी में जा पलटा। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सक ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमआरएमसीएच) रेफर कर दिया है। ऊंटारी के थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि टेंपो में चालक अरविंद सिंह सहित तीन लोग सवार थे। वाहन की छत पर आलमीरा समेत अन्य सामान भी लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो काफी तेज गति में थी, इससे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो, मेदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.