आजमगढ़, फरवरी 2 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर में फरिहा मार्ग पर रविवार की दोपहर में अनियंत्रित टेंपो पलटने से युवक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीरपुर निवासी 30 वर्षीय हरेंद्र पासवान टेंपो में सवार होकर फरिहा की ओर जा रहा था। मुहम्मदपुर में फरिहा मार्ग पर पहुंचते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पटल गया। चालक बाल-बाल बच गया, टेंपो में सवार हरेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को मुहम्मदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.