अनियंत्रित टेंपो पलटा, महिला समेत चार घायल
लातेहार, जून 25 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया गांव के समीप गुरुवार को ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चुंबाबिरबीर गांव निवासी सरिता देवी ,मंजू देवी तथा शिबला गांव निवासी तबस्सुम खातून और मो. सरफराज के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार सभी यात्री ऑटो से शिबला से बारियातू जा रहे थे। इसी दौरान बरछिया गांव के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक खुशबू कुमारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों के सिर, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.