आजमगढ़, फरवरी 27 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित टेंपो पलटने से किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों शादी के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। स्थानीय उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेंहनगर निवासी 25 वर्षीय निशा पुत्री चंद्रधारी, 34 वर्षीय वंदना पत्नी विजय और रानी की सराय निवासी 17 वर्षीय अंजलि पुत्री हिमाचल बुधवार को मुहम्मदपुर स्थित एक मैरिज हाल में शादी के कार्यक्रम में गई थी। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार की सुबह तीनों टेंपो से घर लौट रही थीं। अमौड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो में सवार किशोरी सहित तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों...