नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, का.सं.। औद्योगिक क्षेत्र के प्रेम नगर चौक के पास चालक की लापरवाही से एक क्रेन अनियंत्रित होकर मजदूर को टक्कर मारते हुए उसके बाएं पैर पर चढ़ गई। हादसे में 50 वर्षीय राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर हर्ष विहार पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। पीड़ित राकेश यूपी के हरदोई का निवासी है और दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करता है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.