अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में पलटी
मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग पर भटवारी गांव में मंगलवार को अनियंत्रित कार सड़क किनारे दस फीट गहरे खेत में पलट गई। संयोग ठीक रहा कि कार सवार बाल बाल बच गए। मामूली चोट आई। हलिया गांव निवासी मनीष पाल की कार चालक लेकर हलिया से भटवारी गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही भटवारी गांव निवासी मोतीलाल मौर्या मकान के पास पहुंचा। तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार सवार बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पलटी कार से कार सवार लोगों को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता की कार पलटी,बाल बाल बचे यह भी पढ़ें- कार के धक्के से युवक की मौत, सड़क जाम यह भी पढ़ें- भवनाथपुर में टेंपो पलटा, चालक सहित पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.