शामली, अप्रैल 21 -- शामली। क्षेत्र के गांव भाज्जू के निकट फ्लाईओवर के नीचे गेंहू निकालने के मशीन लिए खड़े श्रमिकों को एक कार सवार द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया गया। हादसे में कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को डायल 112 पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको उपचार दिया गया। क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी करीब आठ श्रमिक हाईवे फ्लाईओवर के पुल के नीचे गेहूं निकालने की मशीन लेकर खडे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां से आ रहे एक कार चालक ने अपना नियंत्रण खोते हुए गेहूं निकालने की मशीन में टक्कर मार दी। जिससे उसके पास खड़े श्रमिक सन्नी, राहुल और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही हादसे में कार चालक ईनाम निवासी बसी शाहपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को शामली के जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.