नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। हाजीपुर अंडरपास के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के सूखे नाले में जा गिरी। कार में निजी कॉलेज के पांच छात्र सवार थे। हादसे में सभी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे सर्विस लेन की ओर से आई। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सड़क से उतरकर पास के सूखे नाले में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और यातायात विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले कार में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छात्रों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.