देवरिया, अप्रैल 6 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। लार उपनगर निवासी एक निजी चिकित्सक सोमवार को देवरिया से कार से घर लौट रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के बिगही ढाबा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई और पेड़ के पास जाकर रुक गई।कार में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। घटना में सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया।यदि कार की रफ्तार अधिक होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.