अनियंत्रित कार वन विभाग के ट्रेंच में समाई
गिरडीह, मई 30 -- बेंगाबाद। खंडोली पर्यटन स्थल के रास्ते शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। गिरिडीह शहर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में समा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि कार संख्या जेए 01 बी डी 7383 खंडोली पर्यटन स्थल से गिरिडीह शहर की ओर जा रही थी। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे ट्रेंच में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा खोलकर बाहर निकल अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- पेज तीन की लीड-शुतुरखाना में हाइवे एप्रोच पथ धंसने से हो सकता है बड़ा हादसा हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.