आजमगढ़, जुलाई 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहरबरपुर थाना क्षेत्र के करिवायर गांव के समीप बुधवार रात दो कार आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृत युवक मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के निवासी थे। घटना के समय वे लखनऊ स्थित अस्पताल में एक युवक को भर्ती कराकर कार से घर लौट रहे थे। मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसर गांव निवासी सीताराम के पुत्र सौरभ गोस्वामी की तबियत खराब थी। सीताराम के परिवार के 40 वर्षीय अजीत गोस्वामी पुत्र गौरीशंकर गांव के मानस गिरी पुत्र स्व. भोला और अवनीश गिरी पुत्र ओमप्रकाश के साथ बुधवार को सौरभ का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए थे। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में सड़क हादसे में मऊ के दो युवकों की मौत से कोहराम उनके साथ कोपागंज इलाके के अल्लीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मन...