गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में आंबेडकर रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में पोल गिर गया, जिससे पास में रखा काउंटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि पोल किसी राहगीर या वाहन पर नहीं गिरा। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कार चालक डॉक्टर बताए जा रहे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...