आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़। शहर के बदरका मोहल्ले में तिराहा के पास रविवार की रात अनियंत्रित कार बाउंड़ीवाल से टकरा गई। दुर्घटना में लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मिर्जाशाहजाद बेग के घर के पास बाउंड्रीवाल बनी है। मोड़ पर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल से टकरा गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक आर्यन वर्मा निवासी सरैया कटरा और अंश गोंड निवासी कुर्मी टोला थाना कोतवाली को पकड़ लिया। बचाव के लिए कार मालिक का मित्र पहुंचा। भीड़ ने उसे पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.