अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बाल बचे सवार
सोनभद्र, सितम्बर 6 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक से बचने में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार सवार विलासपुर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहे थे।छत्तीसगढ़ के विलासपुर से एक कार में सवार होकर प्रयागराज निवासी 20 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह पुत्र अरुण सिंह, 23 वर्षीय आनंद सिंह वर्मा पुत्र श्यामअवध और 18 वर्षीय अचल सिंह पुत्र मिश्रीलाल प्रयागराज जा रहे थे। शनिवार की सुबह आठ बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अनिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.