अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल
सुल्तानपुर, मई 22 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के शोभीपुर गांव के समीप गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हरदासपुर निवासी फैयाज पुत्र फरीद तथा तातौंमुरैनी निवासी सैफ पुत्र जमालुद्दीन कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गारवपुर कोथरा मार्ग के शोभीपुर गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें- कटिहार टोटो पलटने से दो घायल, एक रेफर टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर एं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.