अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, छह घायल
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया हाईवे पर जगदीशपुर पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की भोर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार तीन किशोरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार सभी रात में गणेश प्रतिमा का पंडाल सजा रहे थे। भोर में चाय पीने के लिए सरायमीर बाजार के पास स्थित ढाबे पर जा रहे थे। फूलपुर कस्बे के शनिचर बाजार, केवटाना गली और परहमहंस बाबा मंदिर के पास भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, छह घायल शनिचर बाजार निवासी 15 वर्षीय निखिल गुप्ता पुत्र रामफेर, केवटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.