बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर/चंदक। मंडावर थानाक्षेत्र में रानीपुर के सामने हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर शनिवार तड़के करीब पांच बजे अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है कि झपकी आने के कारण चालक, कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हरदोई से हरिद्वार के भगवानपुर थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 55 वर्षीय राव सुल्तान पुत्र यासीन, गांव करोदी थाना भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय राजा पुत्र राशिद, हरियाणा के यमुनानगर के गांव कमालपुर टापूर निवासी अजरूद्दीन पुत्र मामूदीन शनिवार को कार से सिकन्दरपुर लौट रहे थे। यह भी प...