बिजनौर, मार्च 24 -- रेहड़। ओवरटेक करने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक सहित तीन लोग मामूली चोटिल हो गया। कार का अगला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सुरजननगर के मौहल्ला 12 वार्ड निवासी अंकित कुमार वर्मा पुत्र अनिल वर्मा अपने साथी मोहसिन अहमद व शादाब अहमद निवासीगण सुरजननगर के साथ अफजलगढ़ नगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थें। कार चालक अंकित वर्मा ने बताया कि रविवार- सोमवार की दरमियानी रात वह बादीगढ़ सुआवाला मार्ग से घर सुरजननगर कार से लौट रहे थें। इसी दौरान लगभग ढाई बजे कार गाँव हसनपुर- सिरियावाली के बीच ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दाई ओर खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक सहित तीनो मामूली घायल हो गए और कार का अगला...