हरदोई, मार्च 31 -- माधौगंज। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के शेखनपुर पश्चिमी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक अफजल (30) पुत्र जमील खान निवासी रहुला, कोतवाली बिलग्राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर अरुण मोहन ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अफजल मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कार से माधौगंज होते हुए बालामऊ जा रहा था। इसी दौरान शेखनपुर पश्चिमी गांव के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतक के परिवार में पत्नी निगहत और तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद जिंदान हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.