लखीमपुरखीरी, जून 3 -- पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर मंगलवार को एक स्विट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। उसमें बैठे एक महिला एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गये। सोनम पत्नी सुरगी दिनेश निवासी शंकर पुरवा थाना मझगई व शिवांक व श्रीराम पुत्र परशुराम निवासी बिहारी पुरवा थाना पलिया, गया प्रसाद पुत्र परशुराम निवासी बिहारी पुरवा थाना पलिया, बहराइच से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी अचानक पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर तिकोना के पास उनकी कर अनियंत्रित हो गई और जाकर पेड़ से टकरा गई। रात्रि गश्त के दौरान मझगई थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने एक स्विफ्ट डिजायर कार देखा तो आनफन में मझगई थाना अध्यक्ष ने अपनी सरकारी गाड़ी से सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार पलिया में चल रहा है, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...