अनियंत्रित कार पेड़ में घुसी,युवक की मौत
मुरादाबाद, मई 15 -- जसपुर भायपुर रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर औरगांव मुरली वाला के बीच तेज रफ्तार कार पेड़ में जा घुसी, जिससे कार चालक युवक गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी सोनू मोनू का ढाबा के मालिक कुतुबुद्दीन सेठ का बेटा मानू शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे जसपुर से अपने गांव शरीफ नगर कार से आ रहा था। कार कोतवाली क्षेत्र के गांव भायपुर के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे पेड़ में जा घुसी। हादसे में मानू गंभीर घायल हो गया, जसपुर के अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बारात से लौटे चचेरे भाइयों, मनगढ़ जा रहे युवक-किशोरी की हादसे में मौत मरने वाले मानू के भाई की भी पिछले साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दुर्घटना को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.