इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- भरथना। अनियंत्रित कार पेट्रोल पंप की बाउंड्री वॉल और पोल से टकराते हुए सड़क पार कर एक घर में जा घुसी। हादसे में तीन साल के मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इटावा निवासी 65 वर्षीय अनारकली अपने परिवार संग गांव सहजपुर आई थीं। लौटते वक्त कुंवरा-सहजपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप की बाउंड्री वाल और पोल से टकराई, फिर संपर्क मार्ग पर कार सपा नेता प्रवीन दुबे के मकान में जा घुसी। हादसे में अनारकली उनके पुत्र रवींद्र, देवरानी व एक अन्य महिला घायल हो गई। यह भी पढ़ें- अस्थि विसर्जन करने आए कार में सवार पांच घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.