चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। एनएच-75 ई चक्रधरपुर के आसनतलिया गांव के पास सोमवार की रात्रि पुलिया के नीचे अनियंत्रित कार गिर गई। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पोटका स्थित लाल गिरजा घर के फादर कुंदन मालूवा पत्नी के साथ रांची से चक्रधरपुर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी को हल्की चोट लगने के कारण सुरक्षित बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.