अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल
इटावा औरैया, मार्च 19 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में चालक मोहित पांडे पुत्र हरिश्चंद्र पांडे निवासी अकबरपुर थाना बाबरपुर कानपुर देहात और उनके साथ बैठे बाबू शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी ए-ब्लॉक किदवई नगर कानपुर नगर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.