पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। असम हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा गुरूवार दोपहर में थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां के समीप हुआ। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान महाराष्ट्र के जिला नागपुर निवासी 38 वर्षीय अजय बंसल पुत्र किशन लाल बंसल,उनकी पत्नी 36 वर्षीय पायल बंसल, पुत्री 12 वर्षीय सनाया बंसल के रूप में हुई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पीलीभीत भिजवाया गया। घायलों की हालत स्थिर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...