सोनभद्र, अप्रैल 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में वाराणसी - शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार की भोर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार रायपुर के बैनी से बारात में शामिल होकर चोपन के कन्हौरा वापस लौट रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव से शुक्रवार को बारात रायपुर के बैनी गांव में गई थी। बारात में शामिल होने के बाद देर रात एक कार में सवार आठ लोग वापस लौट रहे थे। कार सवार शनिवार की भोर साढ़े तीन बजे जैसे ही राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोढ़ी में टाटा मोटर्स शोरूम के पास वाराणसी - शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी कर लौट रहे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.