जौनपुर, जनवरी 6 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। साढ़ापुर गांव से होकर गुजरे फोरलेन हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक कार कार अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे खाईं में चली गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायल को बदलापुर अस्पताल पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर सदर के लिए रेफर कर दिया। सिंगरामऊ थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि बाराबंकी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी 45 वर्षीय नसीरुद्दीन सिद्दकी पुत्र सलरूद्दीन अपने साथी वसीम अहमद के साथ ऑल्टो कार से जौनपुर की तरफ जा रहा था जैसे ही उक्त स्थान पर पहुंचा कि उसकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में एक पेड़ से टकरा गई। जिससे नसीरुद्दीन सिद्दकी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.