जामताड़ा, अप्रैल 30 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग (हाइवे 419) पर बुधवार को अमोई और ढेकीपाड़ा के बीच तीखा मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे रेडियम गार्ड को तोड़ते हुए झाड़ियों में जा घुसी और पत्थर के चट्टान से टकरा गई। जिससे कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ​जानकारी के अनुसार, देवघर नंबर की मारुति वैगन आर कार (जेएच 15यू-5151) जमशेदपुर से देवघर की ओर जा रही थी। ढेकीपाड़ा के पास तीखा मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार सीधे सड़क से नीचे उतर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ​कार में एक ही परिवार के तीन सदस्य सवार थे। जिनमें एक महिला भी शामिल है। इस दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अन्य दो सदस्यों को मामूली चोटें पहुंची हैं। लोगों ने तत्परता दिखात...