अररिया, मई 21 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या-12 स्थित रोडशेष मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार मां-बेटे दोनो घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गये। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। मोरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क पार कर रहे बजाज मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी ठोकर, बाइक सवार मां-बेटे घायल, गंभीर दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक विराटनगर-12 निवासी 27 वर्षीय अश्विनी कुमार ठाकुर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार उन...