जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकी महादेव मंदिर में दर्शन करने गए एक कार सवार श्रद्धालु ने एक महिला को धक्का मार दिया। इससे नाराज लोगों ने दोड़ाकर कार पर हमला कर दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, बचने के लिए कार लेकर भागते समय छह लोगों को कार ने रौंद दिया। इससे सभी छह लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी रेहटी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां तीन की हालत गंभीर बतायी गई। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति दो दिन पहले कार खरीदा था। वह दर्शन करने के लिए सोमवार को कार लेकर आया था। मंदिर जाते समय रास्ते में एक महिला को धक्का लगा गया। महिला ने चिल्लाया तो आसपास के लोग दौड़े। यह देखकर कार चालकर घबराकर कार तेजी से लेकर भागने लगा। इसी चक्कर में छह लोगों को रौंद दिया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.