समस्तीपुर, जून 18 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक से सोमनाहा बिरौली जाने वाली सड़क पर माधोपुर भुआल के पास मंगलवार देर शाम अनियंत्रित कार ने आधे दर्जन लोगों को ठोकर मार दी। जख्मी लोगों में माधोपुर भु ऑल गांव के राजेश साहनी एवं गोलू कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज निजी क्लिनीक में चल रहा है। बिरौली की ओर से मधुरापुर टारा चौक की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने माधोपुर भुआल, मोहनपुर चौक व अन्य जगहों पर करीब आधे दर्जन लोगों को ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने कार सहित चालक को पकड़ लिया और कार को क्षतिग्रस्त करते हुए चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- मालवाहक वाहन ने दवा लेने गए युवक को मारी ठोकर, गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई। चालक भागने में ...