गिरडीह, अप्रैल 19 -- गावां। गावां-सतगावां मुख्य सड़क पर जोड़ासिमर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और घटनास्थल पर काफी देर तक बवाल होता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतगावां की ओर से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बैठे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार केले के पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां ले जाया गया, जहां डॉ. नौशाद आलम ने सरयू सिंह (35) को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- डोभी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत,तीन बच्चे घायल अन्य घायलों में श्रीकांत सिंह, भीम राजव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.