काशीपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। चैती मेले जा रहे एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही दो कार और एक ई-रिक्शा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची सीपीयू टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मंगलवार शाम मुरादाबाद से कार लेकर मेले घूमने आए युवक ने तेज गति से ओवरटेक करते हुए नियंत्रण खो दिया और दुर्घटना कर दी। हादसे के बाद बाजपुर रोड पर जाम लग गया और लोगों ने कार चालक को घेर लिया। सीपीयू यूनिट ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने जाम हटाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है और अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...