अनियंत्रित कार नहर में गिरी, ग्रामीणों ने बचाईं सात जिंदगियां
रामपुर, जून 24 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद-थूनापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार महिला और बच्चे पानी में डूबने लगे, लेकिन राहगीरों और ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर सभी को बाहर निकाल लिया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी मोबीन अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार से केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में मोहर्रम के अवसर पर लगने वाली मेहंदी देखने जा रहे थे। सुबह खंडिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे पानी से भरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद कार में फंसे लोग मदद के लिए चीखने-चिल्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.