सहरसा, मार्च 15 -- सिमरीबख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर-सलखुआ एसएच-95 सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार चक्का वाहन के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक आई-10 कार सिमरीबख्तियारपुर से सलखुआ की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय पर एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई। बताया जाता है कि सभी लोग मधेपुरा से पटना जा रहे थे। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.