मैनपुरी, मई 15 -- बरनाहल। दिहुली बरनाहल रोड पर दलेलनगर में अनियंत्रित कार किराने की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकानदार, राहगीर व कार सवार बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जा में लेकर थाना भेजा है। क्षेत्र ग्राम नगला बरी निवासी आशु पुत्र महेश यादव अपनी कार से बरनाहल से वापस अपने घर नगला बरी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग ने मोहा मनहादसे का विवरण दललेनगर पहुंचने पर कार का पहिया फट गया और कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क के किनारे एक किराने की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं दुकानदार व दुकान के आसपास खड़े ग्राहक हादसे में बच गए। कार की चपेट में आकर दुकान के सामने लगी रेलिंग व टाइल्स टूट गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की...