किशनगंज, मार्च 6 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मुख्यपथ पर स्थित फाटीपोखर तालाब में 2 मार्च सोमवार की देर रात अनियंत्रित कार गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी बोनी दास (22 ), मुकुंदो दास (28) और एक अज्ञात युवक की मौत हुई। जबकि इस कार हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के अनुसार टाटा भिस्टा कार में कुल सात युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना 2 मार्च की रात 11 बजे की बताई जा रही है। कार में सवार युवकों की चीख-पुकार सुनकर नजदीक के गांव के लोग दौरे-दौरे तालाब के ऊपर पहुंचे और पोठिया थाना को घटना की सूचना दी गई।बता दें कि फाटीपोखर तालाब बिहार का अंतिम सीमा है,और जहां से पश्चिम बंगाल सीमा शुरू होती है। ग्रामीणों की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.