उरई, फरवरी 16 -- कोंच। कोंच नगर में सोमवार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मालवीय नगर स्थित महंत के गेट के पास सड़क किनारे रखे ढाले में तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ढाला क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पीछे बनी दीवार भी टूट गई। हादसे के समय ढाले पर बैठे राम मोहन झा बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सीधे ढाले में जा घुसी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, वरना गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। ढाला संचालक ने बताया कि इस टक्कर से लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ढाले पर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जानकारी के अनुसार कुसमदा निवासी राजा भइया नरी गांव से अपनी मौसी के घर से वापस कुसमदा गांव जा रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.