अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, हाईवे पर लगा जाम
शाहजहांपुर, मई 12 -- तिलहर। हाईवे पर मंगलवार की सुबह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे पेट्रोल पंप मालिक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। मोहल्ला मौजमपुर निवासी प्रमोद सिंह का मदनापुर में पेट्रोल पंप है। मंगलवार की सुबह वह पेट्रोल पंप के कार्य से बंथरा डिपो गए थे। वापस घर आते समय हाईवे पर मंडी समिति के सामने उनकी कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में प्रमोद सिंह घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने प्रमोद सिंह को कर से निकालकर अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में भिड़ी कार, टला हादसा घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। वहीं एसआई जोगेंद्र प्रताप सिंह ने भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.