अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर के पास हाईवे पर झांसी से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग दतिया एमपी से मां पीतांबरा देवी का दर्शन करने के बाद वापस उन्नाव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा है। सिविल लाइन उन्नाव निवासी अवधेश सिंह अपने परिजनों के साथ दतिया एमपी में शनिवार को मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने गए थे। वहां से वह लोग अपनी कार से वापस उन्नाव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल कार को उनके साले अटल बिहारी नगर उन्नाव के रहने वाले दिनकर राव चला रहे थे। मध्यरात्रि के बाद करीब पौने तीन बजे भोगनीपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.