हाजीपुर, अप्रैल 23 -- वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा धर्म कांटा के समीप एक अनियंत्रित कार ने टेंट का बांस लदे ठेला गाड़ी को ठोकर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। वही आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान बिदुपुर थाने की पुलिस ने मौके से कार चालक सहित कार में बैठे लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर ले जाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...