लखीसराय, मई 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चननिया गांव के पास एक कार एनएच 80 से अनियंत्रित होकर बगल के एक बथान के चारा कल से टकरा गई। चारा कल के कारण कार रूक गई जिस कारण कार पर सवार छह लोग बाल -बाल बच गए। यह कार मुंगेर से लखीसराय की ओर तेज गति से जा रही थी। चालक को झपकी आ गई जिस कारण से कार अनियंत्रित हो कर बगल के एक चारा कल से टकरा गई थी। चारा कल में टक्कर लगने से कार का इंजन खराब हो गया था और यह रूक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में बच गयी चार साल की मासूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...