भागलपुर, मार्च 6 -- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार फोरव्हीलर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी में जा घुसी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार चला रहे तिलकपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सुल्तानगंज-भागलपुर एनएच 80 के किनारे दिलगौरी मोड़ के समीप मिर्जापुर मोड़ पर स्थित एक गुमटी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागलपुर की ओर से आ रही कार काफी तेज गति से चल रही थी, जो अचानक अनियंत्रित होकर गुमटी में घुस गई। कार में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से बाहर निकाला गया। मुखिया अमित कुमार स्टेयरिंग में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.