चक्रधरपुर, मार्च 30 -- आनंदपुर। मनोहरपुर-बानो मुख्य सड़क पर आनंदपुर थाना क्षेत्र के दुमिरता गांव के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हुरदा गांव के जोमताई से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दुमिरता गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.