देवरिया, मार्च 10 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कार में एयरबैग के चलते सवार भाई-बहन सुरक्षित बच गए। पुलिस ने दोनों को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया।बघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी अंकित दिल्ली में रहते हैं। वे अपनी चचेरी बहन के साथ निजी कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे। वह 15 मार्च को होने वाली एसआई की परीक्षा देने के लिए घर आ रहे थे। जब वे कंचनपुर चट्टी मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दोनों को गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.