बदायूं, अप्रैल 9 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दिधौनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार एक कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवे पर बिसौली की ओर से आ रही अर्टिगा कार अचानक दिधौनी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई पलट गईं और खंती में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में ढडूमर निवासी नदीम अपने गांव को लौट रहा था। उसके साथ निर्मला, रूबी, गुलशन और फूलबानो भी सवार थीं। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.